Connect with us

news

परम सत्य की पहचान – बी के मंजुनाथ

Published

on

बीदर में आयोजित प्रवचन माला के प्रात कालीन सत्र में आज तीसरे दिन बी के  मंजूनाथ भाई ने परम सत्य के पहचान इस विषय पर विचार व्यक्त करते हुए कहा हम सभी आत्माएं उस परम शक्ति परमात्मा की संताने हैं, जो परमधाम निवासी हैl  वही हम सभी आत्माओं का असली घर है उस घर से इस धरातल पर एक्ट करने के लिए हम यहां आए हैं। हम असल में उस घर से सुख, शांति, आनंद से भरपूर हो कर आए थे। कालांतर में हमारे अंदर के गुण डिप्लीट होते गए और हमारा परमात्मा से नाता टूट गया।

जब  दुख अशांति  बढ़ती  गई तब हमउस सुख सागर, शांति सागर, प्रेम सागर परमात्मा को याद करने लगे। द्वापर से हम भक्ति करने लगे अंत में सभी ने उसको पुकारा। हम सभी की पुकार सुनकर परमात्मा कलयुग के अंत में और सतयुग के आदि के संगम  ब्रह्मा के बूढ़े तन में हम सभी आत्माओं को फिर से चरित्रवान देवता बनाने के लिए धरा पर अवतरित होकर यह दिव्य संदेश देते हैं, जो आज ब्रह्मा कुमारी बहनें आप सभी को यहां बुला कर दे रही है।

परमात्मा ने आपके लिए यूनिवर्सिटी खोल दी और  परमपिता परमात्मा ब्रह्मा कुमारीज द्वारा दानव से देवता बनाने का कार्य करा रहे है। आप सभी को समझना है और परमात्मा के ध्यान में मग्न रह अपने अंदर गुण और  शक्तियों को भरना है। अभी नहीं तो कभी नहीं…..

Continue Reading

Brahmakumaris Bidar

नवरात्रि के उपलक्ष में ब्रह्मा कुमारिज रामपुरे कॉलोनी बीदर सेवाकेंद्र द्वारा चैतन्य देवियों की झांकी_14-10-2021

Published

on

By

Continue Reading

Brahmakumaris Bidar

नवरात्रि के उपलक्ष में ब्रह्मा कुमारिज रामपुरे कॉलोनी बीदर सेवाकेंद्र द्वारा चैतन्य देवियों की झांकी_13-10-2021

Published

on

By

महाकाली देवी

Continue Reading

Brahmakumaris Bidar

नवरात्रि के उपलक्ष में ब्रह्मा कुमारिज रामपुरे कॉलोनी बीदर सेवाकेंद्र द्वारा चैतन्य देवियों की झांकी_12-10-2021

Published

on

By

मीनाक्षी देवी

Continue Reading

Brahma Kumaris Bidar